उत्तर प्रदेश के पूर्व मंत्री और समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता आजम खान ने रामपुर लोकसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए समाजवादी पार्टी के पक्ष में चुनावी प्रचार के दौरान पैगंबर मोहम्मद पर नुपुर शर्मा की विवादित टिप्पणी को लेकर सख्त अंदाज में चेतावनी दी और जमकर निशाना साधा। आजम खान ने कहा कि हमारे प्यारे नबी की तौहीन करने वाला बर्बाद हो जाएगा। अपनी तबाही का इंतजाम मत करो जालिमों। उन्होंने यह भी कहा कि ताकत का गलत इस्तेमाल करने वालों को दुनिया जालिम के नाम से जानती है और थूकती है।