बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय विद्यालयों में सत्रीय परीक्षा हुई। इसमें कक्षा एक से आठ तक के लगभग दो लाख बच्चे ने उत्साह के साथ परीक्षा दी। जिले में 2299 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं, जहां पढऩे वाले छात्र-छात्राओं की संख्या लगभग दो लाख है। ये सभी बच्चे प्रथम सत्रीय परीक्षा में शामिल हुआ हैं। दो पालियों में परीक्षा कराई जा रही है। पहली पाली में सुबह 8:30 बजे से 10:30 बजे तक और दूसरी पाली में 11:30 बजे से 1:30 बजे तक परीक्षा हुई। गणित की परीक्षा में सवाल हल करने में छात्र को मंथन करना पड़ा। जिला समन्वयक (प्रशिक्षण) दीपक कुमार ने बताया कि प्रथम सत्रीय परीक्षा में प्रत्येक विषय का पूर्णांक 10 अंक का होगा। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि सत्रीय परीक्षा एवं मूल्यांकन संबंधी अभिलेख स्कूल में सुरक्षित रखे जाएंगे। परीक्षा के बाद अभिभावकों को स्कूल बुलाकर बच्चों की प्रगति से अवगत कराया जाएगा। परीक्षा के नतीजे आने के बाद जो बच्चे पढ़ाई में कमजोर मिलेंगे, उन पर ज्यादा ध्यान दिया जाएगा। विद्यालयों का किया गया निरीक्षण खीरों(रायबरेली)। परीक्षा में बृहस्पतिवार को ब्लॉक के 110 प्राथमिक, 22 कंपोजिट व 18 उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित 150 विद्यालयों के 8750 बच्चों शामिल हुए। कंपोजिट विद्यालय खीरों के इंचार्ज प्रधान शिक्षक अमरेश प्रताप सिंह ने बताया कि विद्यालय में नामांकित 163 बच्चों ने परीक्षा दी। बीईओ मुकेश कुमार ने बताया कि परीक्षा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए अधिकांश विद्यालयों का निरीक्षण गया।