कस्बे के स्टेशन रोड का मारपीट का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करती है। वायरल वीडियो में दो युवक और कुछ महिलाएं आपस में धक्का-मुक्की करते दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि वीडियो एक दिन पुराना है। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि उन्हें इस मामले की कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि यदि कोई शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।