फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: रायबरेली में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष, बोले- प्रदेश में ध्वस्त है कानून व्यवस्था, घटना का हो खुलासा

समेरी के महारानीगंज में गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश की कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि प्रदेश में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। जंगलराज कायम है। हर मोर्चे पर सरकार विफल है। बीती सोमवार रात को महारानीगंज में गल्ला व्यापारी सुखदेव लोधी और उनकी पत्नी सरोजिनी पर घर में घुसकर हमला किया गया था। बदमाशों ने दंपती पर ताबड़तोड़ फायरिंग की थी। इसमें सुखदेव लोधी की मौके पर ही मौत हो गई थी तो सरोजिनी गोली लगने से घायल हो गई थीं। जिनका इलाज एम्स में चल रहा है। व्यापारी हत्याकांड के बाद से प्रदेश की सियासत भी गर्म हो गई है। वहीं सांसद राहुल गांधी ने इस घटना पर मंगलवार को ही जानकारी ली थी। इसके बाद कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय बुधवार को एम्स पहुंचे। उनकी सरोजिनी से मुलाकात नहीं हो सकी। कारण वह केयर यूनिट में भर्ती हैं। इस पर अजय राय से चिकित्सक से बातचीत की। बताया गया कि सरोजिनी की हालत स्थिर है। गोली निकाल ली गई है। चिकित्सक से बात करने के बाद उन्होंने सरोजिनी की बेटी रागिनी से भी बातचीत की। एम्स के बाहर निकलते हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि पूरे प्रदेश की कानून व्यवस्था ध्वस्त हो गई है। योगी जी कहते है कि जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाई जा रही है। कानून व्यवस्था एकदम फिट चल रही है। यह कैसी कानून व्यवस्था है कि घर के अंदर व्यापारी को मारा जा रही है। अब तो घर के भीतर भी लोग सुरक्षित नहीं है। गाजियाबाद की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि कानून व्यवस्था इतनी खराब है कि बदमाश गाजियाबाद में पहले एक घर के बाहर गोली चलाते हैं और जब पिता थाने पहुंचता है और एफआईआर लिखाता है तो बेटे को गोली मार दी जाती है। पूरे प्रदेश में जंगलराज है। व्यापारी की हत्या के बाद से रायबरेली में भी जंगलराज कायम हो गया है। बताया कि सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर वह व्यापारी की घायल पत्नी को देखने आए हैं। कहा कि प्रशासन को तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए। पुलिस का इकबाल खत्म हो जाएगा। यूपी में केवल हिंदू मुस्लिम की राजनीतिक कर बंटवारा किया जा रहा है। असल में भाजपा की राजनीति इसी से चलती है। बताया कि सपा के साथ गठबंधन से पहले 403 विधानसभाओं में पार्टी को मजबूत करना है। साथ ही पंचायत चुनाव को लेकर भी तैयारी की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें