फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: रायबरेली में गंगा एक्सप्रेसवे पर कुत्ता सामने आने से कार पलटी, दो लोग घायल

लालगंज स्थित गंगा एक्सप्रेसवे पर शनिवार को एक सड़क हादसा हो गया। कार के सामने अचानक एक कुत्ता आ जाने से चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा, जिससे वह अनियंत्रित होकर फलट गई। हादसे में वाहन सवार शार्दुल (27), पुत्र शैलेंद्र तथा काजल (22 ) घायल हो गए। जानकारी के अनुसार सभी लोग कोल्हापुर (महाराष्ट्र) से कार से वाराणसी के लिए जा रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही एंबुलेंस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) लालगंज पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद काजल की हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रायबरेली रेफर कर दिया, जबकि शार्दुल का उपचार सीएचसी लालगंज में जारी है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार दुर्घटना वाहन के सामने अचानक कुत्ता आ जाने के कारण हुई।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें