रायबरेली के गदागंज के बरारा बुजुर्ग चौराहे से रामपुर रसूलपुर धारावा कूढा चक शगुन को जाने वाले सड़क मे लगभग दो फिट के बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। मंगलवार को हुई बारिश के बाद गड्ढों में पानी भर गया है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन प्रभावित हैं। समस्या को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस मार्ग से 50 गांवों के लोगों का आवागमन रहता है। बुधवार को प्रदर्शन करते हुए ग्रामीणों ने सड़क सही कराने की मांग की। ग्रामीण संतोष कुमार एडवोकेट, संदीप, राजेश, ननकू, अमित, हिमांशु,अमन यादव, अजय यादव ने प्रदर्शन कर सड़क बनवाई जाने की मांग की है। इस संबंध में एक्सईएन संजीव ने बताया कि जांच कर सड़क दुरुस्त कराई जाएगी।