सलोन (रायबरेली)। धरई रोड स्थित भवानीपुर गांव में शनिवार देर रात पति-पत्नी के बीच हुई कहासुनी के बाद 45 वर्षीय युवक ने संदिग्ध परिस्थितियों में आत्महत्या कर ली है। गांव निवासी हीरालाल (45) पुत्र शिवरतन का शनिवार की रात पत्नी सुनीता से विवाद हुआ था। इसके बाद उसने घर के पीछे बनी पक्की कोठरी में लोहे के दरवाजे पर लगी जाली में शर्ट का फंदा बनाकर जान दे दी। मृतक के छोटे भाई नंदलाल ने बताया कि विवाद के बाद पत्नी सुनीता ने अपने मायके फोन किया था। रविवार भोर में बेटी तेजस्वी व छोटी बेटी खुशी घर आईं तो उन्होंने कोठरी में पिता का शव फंदे से लटका देखा। शोर मचाने पर लोग एकत्र हुए। सूचना पर पहुंची पीआरवी ने स्थानीय पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने जांच की।