फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : पत्नी ने भाइयों संग पति को लोहे की रॉड से पीटा, रेफर, मारपीट के बाद मौके से फरार हो गई

लालगंज (रायबरेली)। कोतवाली क्षेत्र के पूरे कलिकाबक्स मजरे बाल्हेमऊ गांव में शनिवार देर शाम घरेलू विवाद हिंसक हो गया। आरोप है कि पत्नी ने अपने दो भाइयों को बुलाकर पति की लोहे की रॉड से पिटाई करवा दी। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। गांव निवासी निर्मल के दोनों पैरों में गहरे जख्म आए हैं। परिवारीजनों ने फ़ौरन उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल युवक की मां माया देवी ने पुलिस को दी तहरीर में आरोप लगाया कि बेटे और बहू के बीच कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान बहू ने फोन कर अपने दो भाइयों को घर बुला लिया। आरोप है कि बहू के भाइयों ने गाली गलौज करते हुए निर्मल पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। पीड़िता का यह भी आरोप है कि जाते समय आरोपियों ने बेटे को जान से मारने की धमकी दी। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि घायल का उपचार कराया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें