माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) की 10वीं और 12वीं की प्री-बोर्ड परीक्षाओं में बुधवार को कोई परीक्षा नहीं होनी थी क्योंकि पहले मकर संक्रांति की छुट्टी तय थी। बाद में मकर संक्रांति का अवकाश 15 जनवरी घोषित कर दिया गया। इस वजह से 15 जनवरी को होने वाली परीक्षा बुधवार को हुई। जिले के 352 माध्यमिक विद्यालयों में हाईस्कूल के बच्चों ने विज्ञान की परीक्षा दी। वहीं, इंटरमीडिएट के छात्र-छात्राओं ने भूगोल, उर्दू एवं व्यवसायिक विषय-द्वितीय का प्रश्नपत्र हल किया। कुल परीक्षार्थियों की संख्या 68 हजार से अधिक है, जो बोर्ड परीक्षा की तरह ही सीसीटीवी कैमरों की निगरानी और कड़े पहरे में प्री-बोर्ड परीक्षा भी दे रहे हैं।