फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पानी से भरे गड्ढे में डूबकर चार साल के बच्चे की मौत

रायबरेली के ऊंचाहार के डिहवा मजरे कंदरावां गांव में चार वर्षीय आर्यन सोमवार को दरवाजे पर बने गड्ढे में डूब गया। पानी अधिक होने के चलते वह बाहर नहीं निकल पाया और उसकी मौत हो गई। परिजनों को दो घंटे बाद हादसे की जानकारी हुई, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। बच्चे की मौत से बेहाल परिजनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। गांव निवासी उमेश कुमार पेशे से मजदूर हैं। वह इस समय राजस्थान में ईंट भट्ठे पर मजदूरी करने गये हैं। घर पर उनकी पत्नी शीला व तीन बेटे आयुष, अर्पित व आर्यन रहते हैं। सोमवार की दोपहर उनका छोटा बेटा आर्यन (4) घर के पास खेल रहा था। उनकी पत्नी घरेलू कार्य में व्यस्त थी। इस दौरान आर्यन दरवाजे पर गड्ढें में भरे पानी की तरफ चला गया और उसमें गिर कर डूब गया। लगभग दो घंटे बाद उसका शव पानी से ऊपर आया तो घटना की जानकारी हुई। घटना के बाद गांववालों की भीड़ लग गई। सूचना पुलिस को दी गई। ऊंचाहार कोतवाली प्रभारी अजय कुमार राय ने बताया कि घटना की सूचना मिली है जांच की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें