रायबरेली में नौचंदी एक्सप्रेस को स्लीपर रखकर डिरेल करने की साजिश के पीछे आतंकी घटना के पीछे आतंकी साजिश नहीं है। यह जानकारी उत्तर रेलवे महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने दी है। उन्होंने बताया कि यह महज अराजकतत्वों की शरारत है। हालांकि इसकी जांच आरपीएफ , जीआरपी व सिविल पुलिस कर रही है। महाप्रबंधक बृहस्पतिवार की शाम ऊंचाहार स्टेशन का निरीक्षण करने पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर परिसर का निरीक्षण किया और स्टेशन प्रस्तावित नये भवन निर्माण की रूपरेखा देखी। उन्होंने स्टेशन के नये भवन का निर्माण दो माह में शुरू होने के संकेत दिये हैं।