फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने परिवार से की मुलाकात, फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का किया निरीक्षण

ऊंचाहार के ईश्वरदासपुर में चोर समझ कर युवक की पीट-पीटकर हत्या किए जाने के मामले ने राजनीतिक रंग लेना शुरू कर दिया है। दलित युवक की हत्या के बाद से कांग्रेस हाईकमान एक्शन में है। सांसद राहुल गांधी के निर्देश पर सोमवार को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फतेहपुर पहुंचे, जहां पर पूरे तुराब अली गांव जाकर मृतक हरिओम के पिता गंगादीन और परिवार के सदस्यों से मुलाकात की। कहा कि सांसद राहुल गांधी के कहने पर वह यहां आए हैं। पीड़ित परिवार की हर संभव मदद की जाएगी। उधर मामला राजनीतिक रूप से गर्म होने के बाद पुलिस भी हरकत में आ गई। सोमवार दोपहर को फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का जायजा लिया। इस दौरान मीडिया को दूर रखा गया। उधर घटनास्थल के आसपास सन्नाटा फैला हुआ है। पांच लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है, लेकिन कई और नाम भी शामिल हैं। जिनकी धरपकड़ के लिए पुलिस दबिश दे रही है। हाल यह है कि गांव में महिलाएं और बच्चे ही बचे हैं। पुरुष भाग गए हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें