सतांव। बांदा- बहराइच राजमार्ग पर स्थित खगिया खेड़ा के निकट दो बाइक आपस टकरा गई। हादसे में बाइक सवार तीन लोग घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर मौजूद राहगीरों ने सभी घायलों को एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया। उन्नाव जनपद के मौरावां थाना क्षेत्र के नरी गांव निवासी सुजीत पुत्र श्रीराम (37) वर्ष अपनी पत्नी बबली (35) वर्ष के साथ मंगलवार को इलाज कराने बाइक से गये हुए थे। वापस घर लौटते समय गुरूबख्शगंज थाना क्षेत्र के खगिया खेड़ा के निकट बछरावां की तरफ आ रहे बाइक सवार मनीष पुत्र धनीराम निवासी बीझ थाना गुरूबख्शगंज ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर गए और तीनों घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौके पर मौजूद राहगीरों ने एम्बुलेंस की मदद से सीएचसी बछरावां में भर्ती कराया। बाइक सवार सुजीत हेलमेट पहन रखा था जबकि मनीष हेलमेट नहीं पहना था। थाना प्रभारी संजय कुमार सिंह ने बताया कि शिकायत मिलने पर विधिक कार्रवाई की जाएगी।