उत्तर प्रदेश के रायबरेली से सांसद राहुल गांधी मंगलवार को अपने संसदीय क्षेत्र पहुंच रहे हैं। यहां वह दिशा की बैठक में हिस्सा लेंगे। सुबह करीब 10 बजे वह लखनऊ से बछरावां होते हुए रायबरेली के लिए निकले। बछरावां से पहले चुरुवा मंदिर पर रुककर उन्होंने हनुमानजी का आशीर्वाद लिया। दर्शन-पूजन के बाद आगे के लिए निकले।