फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में घर के बाहर सो रहे युवक की हत्या, खून से लथपथ मिला शव

यूपी के रायबरेली में शनिवार को घर के बाहर सो रहे युवक का खून से लथपथ शव मिला। उसके गले पर धारदार हथियार से हमला किया गया है। घटना से घर में चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर गांव के लोग भी जमा हो गए। ग्रामीण परेशान परिजन को ढांढस बंधाते रहे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। घटना हरचदंपुर के प्यारेपुर गांव की है। गांव निवासी हिमांशु की हत्या की गई है। परिवार के लोगों ने जमीन की रंजिश में हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मौका मुआयना करके साक्ष्य संकलित किए हैं। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें