फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बरात में डांस को लेकर विवाद, चाकू से हमला करके युवक को किया घायल

रायबरेली में हरचंदपुर थाना क्षेत्र के मझिगवां गांव में बरात के दौरान डांस को लेकर हुए विवाद में युवक पर चाकू से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गया। खून से लथपथ हाल में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल युवक की पहचान परवानपुर निवासी आशीष के रूप में हुई है। सीएचसी में उसकी हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। आशीष का इलाज फिलहाल जिला अस्पताल में चल रहा है। यह वारदात बरात में डांस के दौरान हुए मामूली विवाद के बाद हुई। विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें