फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में बाइकों की भिड़ंत के बाद मारपीट, युवक की मौत... गला दबाकर हत्या का आरोप

यूपी के रायबरेली में बाइकों की भिड़ंत के बाद दो लोगों में मारपीट हो गई। एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल पहुंचाया। जहां जांच के बाद डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना बछरावां थाना क्षेत्र के इचौली गांव के चौराहे की है। मूल रूप से उन्नाव जिले के मौरावां के दीरपालगंज निवासी शैलेंद्र कुमार शनिवार शाम अपनी बहन के नंद के घर पूरा गुरबक्शगंज शादी समारोह में जा रहे थे। इचौली गांव के चौराहे पर किसी युवक की बाइक से उनकी बाइक टकरा गई। इसके बाद उन्नाव जिले के ही रहने वाले सिंहन खेड़ा निवासी राजकुमार से शैलेंद्र की मारपीट हो गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। शैलेंद्र को सीएचसी पहुंचाया गया। वहां मौजूद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले में परिवार के लोगों ने शैलेंद्र की गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें