फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली: लेखपालों ने धरना देकर एंटी करप्शन कार्रवाई का किया विरोध

रायबरेली: अयोध्या में लेखपाल को एंटी करप्शन टीम की ओर से रिश्वत लेते पकड़े जाने के विरोध में शनिवार को लेखपाल तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। लेखपालों ने नारेबाजी कर कार्रवाई का विरोध किया। साथ ही संबंधित अधिकारी के निलंबन की मांग उठाई। लेखपाल संघ के तहसील अध्यक्ष अमर बहादुर सिंह के नेतृत्व में हुए धरने में लेखपालों ने कहा कि अयोध्या के लेखपाल उत्कर्ष दीप को साजिश के तहत रिश्वत लेते फंसाया गया है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की। लेखपालों ने कहा कि जांच के बाद ही कार्रवाई की जानी चाहिए। लेखपालों ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं हुईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। प्रदेश संगठन के आह्वान पर आंदोलन में भागीदारी बढ़ाई जाएगी।कार्रवाई न होने तक धरना जारी रखने की बात भी कही। धरने में उमाकांत तिवारी, मनीष कुमार, प्रियम पांडेय, आशीष कुमार, मनमोहन पांडेय, आलोक सिंह, अनामिका, प्रतिभा, संगीता, शालू, प्रियंका निर्मला, ऋषिकांत, आशीष सैनी, प्रमोद गुप्ता और अनूप सिंह सहित अन्य लेखपाल मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें