फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के लालगंज में दो दिन में सिर्फ दो किसानों से हुई 226 कुंतल की गेहूं की खरीद

Bhupendra Singh Updated Thu, 02 Apr 2026 02:49 PM IST

रायबरेली के लालगंज में मौसम की मार से गेहूं खरीद की रफ्तार भी सुस्त है। नवीन कृषि मंडी परिसर में दो दिनों में सिर्फ दो किसानों से 226 कुंतल गेहूं खरीदा गया। मंडी के दो क्रय केंद्रों पर सीमित खरीद हुई। मंडी प्रथम केंद्र पर भैरोमिश्र के किसान दिनेश मिश्रा से 126 कुंतल गेहूं खरीदा गया। वहीं दूसरे केंद्र पर चांदा टीकर के किसान बैजनाथ से 100 कुंतल गेहूं की खरीद हुई। खाद्य एवं विपणन विभाग के क्रय केंद्र पर अभी तक बोहनी भी नहीं हो सकी है। बारिश और मौसम की अनिश्चितता के चलते मंडी में किसानों की आमद कम रही। तहसील क्षेत्र में इस बार छह गेहूं क्रय केंद्र खोले गए हैं। इनमें मंडी परिषद के दो, खाद्य एवं विपणन विभाग का एक और पीएसएफ के तहत पाहो, खींरो व इब्राहिमपुर केंद्र शामिल हैं। अब तक तहसील क्षेत्र के 765 किसानों ने पंजीकरण कराया है। इनमें से 250 किसानों को टोकन जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद खरीद अपेक्षित स्तर तक नहीं पहुंच पाई है। किसानों ने मलके गांव और खजूर गांव में इस बार क्रय केंद्र न खोले जाने पर नाराजगी जताई है। उनका कहना है कि इससे दूर के केंद्रों तक जाना पड़ रहा है। समय और लागत दोनों बढ़ रही है। मार्केटिंग इंस्पेक्टर पंकज कुमार ने बताया कि सभी केंद्रों पर तैयारियां पूरी हैं। किसानों से अपील है कि पंजीकरण और सत्यापन के बाद ही केंद्रों पर पहुंचे ताकि किसी प्रकार की असुविधा न हो।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें