फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली के जल विहार उत्सव में बुलडोजर पर पीएम मोदी और सीएम योगी की झांकियां रहीं आकर्षण का केंद्र

यूपी के रायबरेली में खीरों कस्बा का 85वां जल विहार कार्यक्रम शुक्रवार को संपन्न हुआ। इसमें रथों व लगभग 60 वाहनों पर सवार होकर लगभग 100 सजीव झांकियां निकाली गईं। इनमें भगवान कृष्ण व बलराम, कृष्ण-अर्जुन, दही मटकी, कंस, मंत्री , रावण व महामंत्री, गणेश लक्ष्मी, भगवान शंकर पार्वती, भारत माता, कृष्ण सुदामा, शिव लिंग के साथ अघोरी, कंस मंत्री का मंच, छीर सागर मंच, झूला में राधा कृष्ण, साधु व कॉमेडी, यमराज -चित्रगुप्त, गोवर्धन पर्वत, पुष्पक विमान, भगवान राम के रूप में सजी झांकियां शामिल रहीं। झांकियां रामलीला कमेटी के अध्यक्ष महेश प्रसाद शर्मा के दरवाजे से निकलकर पुरानी बाजार, पाहो तिराहा, मुख्य चौराहा होते हुए शास्त्री नगर पहुंचीं। वहां से वापस आते हुए पक्का तालाब पहुंचीं। वहां परर नाव में सवार भगवान कृष्ण द्वारा पहले कालिया नाग का मंचन किया। इसके बाद कंस वध लीला का मंचन किया गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें