रायबरेली के बछरावां कोतवाली क्षेत्र के लोधई खेड़ा मजरे कुडौली गांव के रहने वाले रामकुमार सोभराम की पत्नी ममता देवी बीती रात घर में खाना बना रही थी। तभी सिलिंडर लीक हो गया और उससे छप्पर में आग लग गई। देखते ही देखते आग छप्पर में आग फैल गई और पूरे घर को चपेट में ले लिया। इसी दौरान सिलिंडर फट गया। आग का विकराल रूप देखकर रामकुमार तथा उसकी पत्नी ममता देवी व बेटियां रूबी तथा रुचि बेटा राम बाबू अपनी जान बचाकर घर के बाहर भागे । चीख पुकार पर ग्रामीणों ने आग पर काबू पाने का प्रयास किया लेकिन प्रयास असफल रहा। इसी बीच ग्रामीणों की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों व ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाया गया । पीड़ित रामकुमार ने बताया कि इस अग्निकांड में गेहूं चावल दाल कपड़े चारपाई 5000 नकदी सहित डेढ़ लाख रुपए की गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। कोतवाल पंकज कुमार त्यागी ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई कि जाएगी।