फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Raebareli: रेलवे यूनियन के मतदान में दिखा उत्साह, लगी लंबी लाइन, पांच यूनियनें मैदान में

रेलवे विभाग में यूनियन की मान्यता संबंधी चुनाव के लिए पहले दिन मतदान को लेकर रेलवे कर्मचारियों में खासा उत्साह दिखा। सुबह से ही मतदान के लिए रेलवे स्टेशनों पर बनाए गए बूथों पर मतदाताओं की लंबी लाइन लगी। चुनाव में जीत के लिए पांच यूनियनें मैदान में उतरी हैं। बुधवार को सभी रेलवे स्टेशन से चुनावी प्रचार संबंधी पोस्टर और बैनर हटा दिए गए तथा साफ सफाई की गई। मतदान की प्रक्रिया सीक्रेट बैलेट से होगी और 4, 5 और 6 दिसंबर को मतदान होगा। चुनाव में 1,987 रेलवे कर्मचारी मतदान करेंगे। मतगणना 12 दिसंबर को होगी। रेलवे में यूनियन की मान्यता के लिए पूरे देश में चुनाव कराए जा रहे हैं। इसी के चलते जोन स्तर पर यूनियनें मैदान में उतरी हुई हैं। जीतने वाली यूनियन को मान्यता मिलेगी। मैदान में उतरी सभी यूनियनें जीतने के लिए ताकत लगाए हुए हैं। उत्तर रेलवे जोन में पांच यूनियनें मैदान में उतरी हैं। इनमें नार्दन रेलवे इंप्लाइज यूनियन, नार्दन रेलवे मेंस यूनियन, स्वतंत्र रेलवे बहुजन कर्मचारी यूनियन, उत्तर रेलवे कर्मचारी यूनियन और उत्तरीय रेलवे मजदूर यूनियन शामिल हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें