रायबरेली जिला अस्पताल में बीती रात बड़ा हादसा टल गया है। ऑक्सीजन सिलेंडर लीक होने से मरीज़ों में भगदड़ जैसी स्थिती बन गई। तीमारदार अपने मरीज़ों को बेड समेत वार्ड से बाहर निकाल ले गये। हालांकि अस्पताल प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए लीक सिलेंडर को तुरंत बदलवा दिया। मामला राणा बेनी माधव सिंह जिला चिकित्सालय के इमरजेंसी वार्ड का है। यहां सामान्य रूप से गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा था तभी अचानक वहां लगे ऑक्सीजन सिलिंडर से गैस निकलने की स्थिति बनते ही मरीजों और तीमारदारों में अफरातफरी की स्थिति बन गई। तीमारदार किसी अनहोनी की आशंका के तहत मरीजों को बेड समेत लेकर वार्ड के बाहर आ गये तभी अस्पताल प्रशासन ने मरीजों की काउंसिलिंग की और लीक सिलेंडर बदल दिया। इसके बाद राहत की सांस ली गई।