फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Raebareli: कैडेट्स को उत्तरदायित्व और कर्तव्यों का करना होगा निर्वहन ब्रिगेडियर पुनीत

पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय बल्ला महाराजगंज में चल रहे वार्षिक प्रशिक्षण शिविर में ग्रुप कमांडर ब्रिगेडियर पुनीत ने कैंप का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कैडेट्स को अनुशासन और कर्तव्य का पाठ पढ़ाया। ऑपरेशन सिंदूर के बारे में जानकारी दी तो भारत माता के जयघोष में प्रांगण गूंज उठा। सुबह ब्रिगेडियर पुनीत के आगमन पर कैंप कमांडेंट कर्नल वीएस पाल एवं सूबेदार मेजर नरेश सिंह ब्रिगेडियर पुनीत का स्वागत किया। इसके पश्चात ब्रिगेडियर पुनीत को गार्डन ऑफ ऑनर दिया गया। गॉड ऑफ ऑनर की बाद कैंप में अपनी भूमिका निभा रहे कैप्टन पुनीत तिवारी, कैप्टन डॉक्टर राजेश वर्मा, चीफ ऑफिसर यादवेंद्र बाजपेई, फर्स्ट ऑफिसर संतोष मौर्य के साथ जेसीओ और एनसीओ से ब्रिगेडियर ने परिचय प्राप्त किया। कैडेट्स को संबोधित करते हुए ब्रिगेडियर पुनीत ने बताया कि 35 साल पूर्व वह भी एक कैडेट के रूप में एनसीसी में प्रतिभाग कर चुके हैं। उन्होंने कैडेट्स को एक अनुशासित और सुयोग्य नागरिक बनकर समाज की सेवा के लिए प्रेरित किया। कैडेट को ऑपरेशन सिंदूर पर भी जानकारी दी। कहा कि भविष्य में जब भी आवश्यकता होगी एनसीसी कैडेट्स को अपने उत्तरदायित्व और कर्तव्यों के निर्वहन करना होगा। निरीक्षण को दौरान उन्होंने कैडेट्स के रहने की व्यवस्था, कैंप में साफ सफाई कैडेट्स के खाने की व्यवस्था के अतिरिक्त अपरिहार्य परिस्थितियों में कैडेट्स को कोई स्वास्थ्य संबंधी परेशानी होने पर कैंप में डॉक्टर की उपस्थिति का भी जायजा लिया। इस अवसर पर सूबेदार दर्शन सिंह, सूबेदार जगमोहन नाथ, सूबेदार देवेंद्र, हवलदार गजेंद्र के साथ-साथ सभी 66 यूपी बटालियन की आर्मी कर्मचारियों के साथ-साथ सिविल स्टॉफ भी उपस्थित रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें