फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रायबरेली में 24 केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच पीईटी परीक्षा शुरू

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की ओर से शुक्रवार को दो पालियों में होने वाली प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (पीईटी)-2026 में रायबरेली में 19488 अभ्यर्थी शामिल होंगे। जिले में बनाए गए 24 परीक्षा केंद्रों पर प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी आवंटित किए गए हैं। परीक्षा संबंधी सभी तैयारियां पूरी करा ली गई हैं। परीक्षा केंद्रों में निगरानी के लिए पुख्ता प्रबंध कर लिए गए हैं, वहीं सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। जिले में प्रथम दिवस की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा 25 अक्तूबर को दो पालियों में हो चुकी है। दूसरे दिन की पीईटी 30 अक्तूबर को दो पालियों में होगी। इसके बाद तीसरे दिन की पीईटी एक नवंबर को दो पालियों में होगी। पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। प्रत्येक पाली में 9744 अभ्यर्थी शामिल होंगे। परीक्षा केंद्रों में सेक्टर मजिस्ट्रेट, पर्यवेक्षक और स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे। जिलाधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रानिक्स गैजेट्स, मोबाइल, लैपटॉप, कैलकुलेटर, इलेक्ट्रानिक घड़ी आदि ले जाने की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें