फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पशु तस्करों के खुलासे पर पुलिस ने बजरंग दल संयोजक को पीटा... बवाल, मनोज पांडेय और दिनेश प्रताप सिंह पहुंचे

रायबरेली में पशु तस्करी के मामले का खुलासा करने वाले बजरंग दल के संयोजक विनोद मौर्या पर कार्रवाई की गई। बीते शुक्रवार को सलोन पुलिस ने विनोद की पिटाई कर दी। हालांकि सलोन कोतवाल राघवन सिंह का कहना है कि विनोद एक मामले में कोर्ट में हाजिर नहीं हुए थे, इसलिए उन्हें पकड़ा गया था। इस घटना के विरोध में शहर के शहीद चौक पर बजरंग दल और विहिप ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। प्रदर्शनकारियों ने सलोन कोतवाल राघवन को निलंबित करने की मांग की। मामले में ऊंचाहार विधायक डॉ. मनोज कुमार पांडेय और राज्य मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने भी आंदोलित पदाधिकारियों से बातचीत की। सोमवार रात को एसपी ने राघवन सिंह का डलमऊ तबादला कर दिया, जिसके बाद मामला शांत हुआ।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें