फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लालगंज: ससुराल आए युवक ने पत्नी व सास पर किया चाकू से हमला

ससुराल आए युवक ने पत्नी व सास पर किया चाकू से हमला ग्रामीणों ने पकड़कर आरोपी को पीटा लालगंज: कोतवाली क्षेत्र के सेमरपहा गांव में ससुराल आए एक युवक ने पत्नी और सास पर चाकू से हमला कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे आरोपी भी घायल हो गया। तीनों का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है। सेमरपहा निवासी जितेंद्र कुमार ने बताया कि उन्नाव जिले के पनई मटियारा भगवंतनगर निवासी उसका बहनोई राममोहन सोमवार देर रात करीब एक बजे घर पहुंचा। उसने किसी बात को लेकर विवाद के बाद अपनी पत्नी शशि और सास सोना देवी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गईं। महिलाओं की चीख पुकार सुनकर लोग मौके पर पहुंच गए। उन्होंने आरोपी को पकड़ लिया और उसकी पिटाई कर दी। इससे वह भी घायल हो गया। तीनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर किया गया। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच कराई जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें