फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोडीन सिरप सिंडिकेट से जुड़े हैं रायबरेली के दिवाकर-प्रियांशू के तार

नशीले कफ सिरप की बिक्री का जिन्न बाहर आने के बाद रायबरेली में शुरू की गई जांच में अहम खुलासा हुआ है। पता चला है कि जिले के जिन दवा कारोबारी दिवाकर और प्रियांशू के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई गई है, उनके तार भी कफ सिरप सिंडिकेट से जुड़े हैं। यह दोनों सिडिंकेट के अहम सदस्य बर्खास्त सिपाही आलोक प्रताप सिंह के खास बताए जा रहे हैं। खासकर दिवाकर के नशीली कफ सिरप की आपूर्ति सिर्फ चार जिलों में नहीं, बल्कि देश के अलावा बांग्लादेश तक किए जाने की बात सामने आई है। सूत्रों का दावा है कि पुलिस के साथ ही स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) भी इस प्रकरण की गोपनीय तरीके से जांच कर रही है। ऐसे में प्रियांशू और दिवाकर के जल्द एसटीएफ के गिरफ्त में आने की बात कही जा रही है। दोनों की गिरफ्तारी के बाद इस सिंडीकेट के पीछे छिपे बड़े चेहरे भी बेनकाब होंगे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें