फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : एम्स प्रशासन की लापरवाही से पांच साल की बच्ची की मौत, माता-पिता ने गोद में शव लेकर किया प्रदर्शन

रायबरेली के ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव में बीमार पांच साल की बच्ची को गंभीर हालत में एम्स रेफर कर दिया गया लेकिन एम्स में बच्ची को भर्ती नहीं किया गया। इलाज न होने से बच्ची की मौत हो गई। मामले को लेकर परिजनों ने डीएम कार्यालय के सामने गोद में शव लेकर प्रदर्शन किया। एम्स प्रशासन की मनमानी थम नहीं रही है। आए दिन इलाज न होने से किसी न किसी की मौत हो रही है। सोमवार को ऊंचाहार कोतवाली क्षेत्र के जलालपुर मजरे इटौरा बुजुर्ग गांव की पांच साल की बीमार महक की मौत एम्स प्रशासन की लापरवाही से हो गई। बच्ची के माता पिता सीएचसी ऊंचाहार से एम्स को रेफर किए जाने पर उसे लेकर मुंशीगंज स्थित एम्स गए तो वहां बच्ची को भर्ती नहीं किया गया जिससे उसकी मौत हो गई। परिजनों ने डीएम आफिस के सामने जमकर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें