नवाबगंज थाना क्षेत्र के जुगई का पुरवा कड़रौ गांव से एक दस वर्षीय बालक का अपहरण कर लिया गया। परिजनों को फोन करके अपहरणकर्ताओं ने पांच लाख रुपये की फिरौती की मांग की। परिजनों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने आरोपी को पल्सर बाइक और आईफोन के साथ गिरफ्तार कर बालक को सकुशल बरामद कर लिया।