फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार में भीषण सड़क हादसा, मची अफरा-तफरी

विनोद सिंह Updated Fri, 15 May 2026 05:03 PM IST

महेशगंज थाना क्षेत्र के हुलासगढ़ बाजार में शुक्रवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार वाहनों की टक्कर से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद आसपास के लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई और तत्काल राहत एवं बचाव कार्य शुरू कराया गया।स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजवाया। बताया जा रहा है कि हादसा तेज गति और लापरवाही के कारण हुआ। दुर्घटना में कई लोगों के घायल होने की आशंका जताई जा रही है।घटना के बाद कुछ समय तक सड़क पर यातायात बाधित रहा, जिसे पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद सामान्य कराया। महेशगंज पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई हैप्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि वाहनों के परखच्चे उड़ गए। घटना से बाजार क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें