फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीलीभीत के न्यूरिया इलाके में बाघ की तलाश में जुटे 'सूर्या' और 'भीमा'

पीलीभीत के न्यूरिया थाना क्षेत्र के फुलहर, मंडरिया आदि गांवों में दहशत का पर्याय बने बाघ को पकड़ने में वन विभाग की मदद की जिम्मेदारी सूर्या और भीमा (हाथी) ने संभाली है। यह दोनों पीलीभीत टाइगर रिजर्व की माला रेंज से आए हैं। शुक्रवार को हाथियों से बाघ की निगरानी की गई। शुक्रवार की दोपहर करीब 1:30 एक बजे प्राथमिक विद्यालय विथरा में सूर्या और भीमा को रोका गया था। वन विभाग के कर्मचारी भी थे। हाथियों का पता चला तो ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। स्कूल गेट पर सौ से अधिक ग्रामीण जमा हुए। इनमें बच्चों की संख्या अधिक रही। स्कूल का गेट बंद होने से बच्चे बाउंड्री पर चढ़ गए। वन कर्मियों ने बताया कि हाथियों को लोकेशन मिलते ही भेजा जाएगा। करीब एक घंटे बाद हाथियों को वापस भेजा गया। रास्ते में भी लोग हाथियों की फोटो और वीडियो बनाते नजर आए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें