फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pilibhit News: राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं किया पुलिस चौकी का घेराव, नारेबाजी-हंगामा

पीलीभीत के बीसलपुर में दो सूत्रीय मांगों को लेकर राष्ट्रीय योगी सेना के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को चीनी मिल पुलिस चौकी का घेराव किया। कोतवाल के समझाने पर कार्यकर्ता शांत हुए। राष्ट्रीय योगी सेना के कई कार्यकर्ता शनिवार को चीनी मिल चौकी के सामने एकत्र हुए और प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चौकी प्रभारी के विरोध में नारेबाजी भी की। कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचे कोतवाल संजीव शुक्ला को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया कि कार्यकर्ताओं ने आठ जनवरी को गोवंशीय पशुओं से भरा ट्रैक्टर ट्रॉली पकड़कर चौकी प्रभारी को सौंपने का प्रयास किया था लेकिन चौकी प्रभारी ने ट्रैक्टर ट्रॉली सुपुर्दगी में नहीं लिया था। आरोप है कि चौकी प्रभारी ने कार्यकर्ताओं से अभद्र व्यवहार किया था। ज्ञापन में चौकी प्रभारी को हटाने और पशु ले जाने वालों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन में चेतावनी दी गई कि यदि एक सप्ताह के भीतर उनकी मांगें पूरी नहीं की गई तो एक सप्ताह बाद वे लोग फिर चौकी परिसर में धरना प्रदर्शन करेंगे। कोतवाल ने कहा कि वह उनका ज्ञापन विभाग के उच्च अधिकारियों को भेज देंगे। कार्यकर्ताओं की मांगें पूरी करने का हर संभव प्रयास किया जाएगा। कोतवाल के इस आश्वासन पर कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन समाप्त किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें