पीलीभीत के अमरिया कस्बे में रामलीला मेला देखकर घर लौटते समय बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में हो गई, जिससे एक युवक की मौत हो गई। अमरिया क्षेत्र के गांव बांसखेड़ा निवासी 30 वर्षीय सुखदेव बुधवार शाम अमरिया कस्बे में रामलीला मेला देखने आया था। रात में करीब 11 बजे सुखदेव बाइक से घर जा रहा था। बरेली-सितारगंज नेशनल हाईवे पर लाहौर गंज के पास सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी टक्कर हो गई। हादसे में सुखदेव की मौत हो गई। जबकि दूसरी बाइक पर सवार शाहजहांपुर के थाना बंडा के गांव सिगनापुर निवासी धीरज कुमार गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।