पीलीभीत की जिला पंचायत बोर्ड की बैठक में 17 जुलाई को किसानों के मुद्दे को लेकर जिला कृषि अधिकारी के साथ हुई हाथापाई का मामला गर्मा गया है। एक तरफ जहां घटना के विरोध में विकास भवन के तमाम कर्मचारी हड़ताल पर हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों से जुड़े संगठनों के पदाधिकारियों ने भी विरोध शुरू कर दिया है। उनका कहना है कि किसान परेशान हैं और किसानों की जो आवाज उठा रहा है। उसके खिलाफ मुकदमे दर्ज किया जा रहे हैं। कलक्ट्रेट में शनिवार को तनातनी की स्थिति रही। एक और किसान यूनियन से जुड़े संगठन विरोध प्रदर्शन करने के लिए जुटे हैं, वहीं दूसरी ओर कृषि भवन परिसर में हड़ताल पर गए कर्मचारी भी धरने पर बैठे रहे। सुरक्षा के लिहाज से पुलिस फोर्स भी तैनात की गई है।