फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: पीलीभीत में मुंडन कराकर लोगों ने किया यूजीसी के नए नियमों का विरोध

यूजीसी के नए नियमों के विरोध में बुधवार को पीलीभीत में लोग सड़कों पर उतर आए। सवर्ण समाज के हरिओम वाजपेयी ने नए नियमों के विरोध में अपना मुंडन कराया। लोगों ने काला टीका लगाकर प्रदेश और केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। शहर के नकटादाना चौराहा पर बुधवार सुबह दस बजे से लोगों की भीड़ जुटना शुरू हो गई। सुबह 11.30 बजे सैकड़ों की संख्या में लोग नारेबाजी करते हुए टनकपुर हाईवे से कलक्ट्रेट की ओर कूच कर गए। लोगों ने यूजीसी के नए नियम वापस न लेने पर सरकार को गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी। प्रदर्शनकारियों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर को राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन सौंपा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें