पीलीभीत में निर्माणाधीन नालों की गुणवत्ता को लेकर सवाल लगातार उठ रहे हैं। जांच के लिए अधिकारी हामी तो भर रहे लेकिन कार्रवाई नहीं हो पा रही है। अब एक मामला ठेकेदार के कर्मचारियों का सामने आया है। यह चौंकाने वाला है। जिला पंचायत गेस्ट हाउस के पीछे निर्माणाधीन नाले में मानकों को ध्यान तो नहीं दिया जा रहा है। मसाला बनाने में भी घोर लापरवाही हो रही है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में मजदूर नाले के लिए बन रहे मसाला में पास में ही नाली में भरे कीचड़युक्त पानी को भरकर डाल रहे हैं। ऐसे में नाले की मजबूती पर भी सवाल उठने लगे हैं।