पीलीभीत के बरखेड़ा स्थित नोवल चीनी मिल में आयकर टीम की जांच जारी है। टीम बृहस्पतिवार की सुबह करीब 8:30 बजे चीनी मिल पहुंची थी। मिल का गेट बंद कर दिया। इसके बाद जांच शुरू की गई। वहीं गन्ना भुगतान लेने के लिए मिल के बाहर रात तक किसानों की भीड़ जुटी रही, लेकिन जांच के चलते भुगतान नहीं हो सका। शुक्रवार को फिर सुबह से ही चीनी मिल के बाहर किसान फिर जुट गए। भुगतान न होने से किसान परेशान हैं।