फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: पीलीभीत में 50 कारों से काफिले से आए भाकियू टिकैत के जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

पीलीभीत में भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष गुरदीप सिंह गोगी के प्रथम जिला आगमन पर पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। करीब 50 वाहनों के काफिले के साथ उन्होंने शहर में रोड शो करते हुए प्रवेश किया। इसके बाद मंडी समिति पहुंचकर पत्रकार वार्ता की और संगठन के पदाधिकारियों के साथ बैठक कर आगामी रणनीति पर चर्चा की। गुरदीप सिंह गोगी ने कहा कि संगठन किसानों के हितों की रक्षा के लिए लगातार संघर्ष करता रहेगा। उन्होंने कहा कि किसानों को सरकार की योजनाओं का पारदर्शी तरीके से लाभ दिलाने, अधिकारियों द्वारा अनावश्यक उत्पीड़न पर रोक लगाने और किसानों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान कराने को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने बताया कि नियमित बैठकों के माध्यम से किसानों की समस्याएं सुनी जाएंगी और उनके निराकरण के लिए संबंधित अधिकारियों से प्रभावी पैरवी की जाएगी। इस दौरान संगठन के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें