शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव बरवाला में अविवाहित शिक्षक प्रेमपाल बालियान ने खेती की जमीन के रुपयों के लेन-देन को लेकर हुए विवाद में हुई छोटे भाई कृष्णपाल सिंह (40) के सीने में चाकू घोंपकर हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी भाग गया। एसपी देहात आदित्य बंसल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।