मुज़फ्फरनगर। खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समाज का प्रदर्शन देखने को मिला। ईरान के सुप्रीम लीडर और शिया धर्मगुरू आयतुल्ला अली खामनेई की हत्या के विरोध में शिया समाज के हजारों पुरुषो और महिलाओं और बच्चों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन किया। किदवई नगर स्थित जैनबिया इंटर कॉलेज से जुलुस के रूप में शिया समाज के लोग खालापार फखरशाह चौक पहुंचे और प्रदर्शन किया।