रिजर्व पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षी दीक्षांत परेड समारोह का आयोजन किया गया। गाजियाबाद कमिश्नरेट के अपर पुलिस आयुक्त राजकरन नय्यर मुख्य अतिथि रहे। उन्होंने परेड की सलामी ली। कठोर प्रशिक्षण के बाद आरक्षियों ने अनुशासित परेड का प्रदर्शन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के संबोधन का सजीव प्रसारण किया गया। राजकरन नय्यर ने कहा कि पुलिस सेवा केवल एक नौकरी नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा का सर्वोच्च दायित्व है।