मेरठ के सरधना थाना क्षेत्र के गांव ज्वालागढ़ में बीती पांच जनवरी को मुजफ्फरनगर शहर के मोहल्ला किला निवासी रोहित उर्फ सोनू कश्यप (28) की हत्या कर दी। टेंपो में तेज आवाज में गाने चलाने का विरोध करने पर उसे मार दिया और शव जला दिया। मंगलवार को सोनू के परिजनों से मिलने के लिए नगीना सांसद चंद्रशेखर मुजफ्फरनगर पहुंचे।