बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोगों ने सड़क पर उतरकर पैदल मार्च किया। आसपास के जिलों के लोग भी पहुंचे। भाजपा नेता भी शामिल हुए। रविवार को टाउनहॉल में एकत्र होकर शहर के विभिन्न मार्गों से पैदल मार्च निकाला गया। इसके बाद जनसभा में सरकार से बांग्लादेश प्रकरण में हस्तक्षेप की मांग की गई। बघरा आश्रम के संचालक स्वामी यशवीर महाराज भी शामिल हुए। इसके अलावा शिव सेना, क्रांति सेना समेत अन्य संगठनों के पदाधिकारी पहुंचे।