फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : मुजफ्फरनगर में मासूम की हत्या, मृतक सैफ के परिजनों से मिलने पहुंचे कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार

मुजफ्फरनगर के गांव बसेड़ा में छह साल के सैफ की हत्या के मामले में कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने गांव पहुंचकर परिजनों से मुलाकात की। पुलिस को वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने के निर्देश दिए। किसान दिलशाद का बेटा सैफ बुधवार सुबह अपने घर के बाहर लगभग दस बजे खेलते हुए गायब हो गया था। इसके बाद वह शाम तक घर नही लौटा। परिजनों ने उसकी तलाश की, लेकिन वह नही मिला। दिलशाद ने पुलिस को तहरीर दी तो गांव के तालाब और अन्य स्थानों पर छानबीन शुरू की। देर रात पुलिस ने अपहरण का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। बृहस्पतिवार सुबह पुलिस ने फिर से गांव पहुंच कर ग्रामीणों की मदद से बालक की तलाश शुरू की। इसी बीच एक ग्रामीण को मोहल्ले में ही राजन धीमान के काफी सालों से बंद पड़े खंडहरनुमा मकान में एक बोरा रखा दिखाई दिया था। यह पता चलते ही ग्रामीण, परिजन व पुलिस मौके पर पहुंची। खोलने पर बोरे में बालक का शव मिला। उसके गले, शरीर पर चोट के निशान थे। नाक से खून निकल रहा था। पुलिस ने आशंका जताई कि गला दबाकर हत्या की गई है। एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने बताया कि घटना का खुलासा करने के लिए पुलिस की तीन टीम बनाई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें