फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: नवीन मंडी में बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग, दमकल विभाग की टीम मौके पर जुटी

Dimple Sirohi Updated Thu, 07 May 2026 04:08 PM IST

नई मंडी कोतवाली क्षेत्र स्थित नवीन मंडी में बुधवार रात बारदाने की दुकान और गोदाम में भीषण आग लग गई। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की कई टीमें मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। जानकारी के अनुसार पुरकाजी के मूल निवासी कार्तिक कुमार वर्तमान में नई मंडी क्षेत्र में रहते हैं और नवीन मंडी में उनकी बारदाने की दुकान एवं गोदाम है। बुधवार रात दुकान बंद करने के बाद वह घर चले गए थे। देर रात अचानक दुकान और गोदाम में आग लग गई, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के लिए गोदाम की दीवार तोड़कर अंदर से आग बुझाने की कार्रवाई शुरू की। आग की गंभीरता को देखते हुए दमकल विभाग ने अपनी चार गाड़ियों के अलावा दो पेपर मिलों से पानी के दो टैंकर भी मंगवाए। अग्निशमन विभाग के अधिकारी आरके यादव ने बताया कि प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। फिलहाल आग बुझाने का कार्य जारी है और नुकसान का आकलन किया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें