फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar: कानों से सुनिए और होंठो से करिए राम की बात : विजय कौशल

मुजफ्फरनगर। संत विजय कौशल महाराज ने श्रद्धालुओं से कहा कि कानों से श्रीराम की बात सुनिए और होंठो से श्रीराम की बात करिए। वैज्ञानिक सिद्धांत है कि जो कानों से सुना जाता है, वही मुख मार्ग से बाहर निकलता है। कानों से भगवान की कथा सुनेंगे तो दिनभर भगवान की बातें करेंगे। नई मंडी स्थित रामलीला भवन में उन्होंने कहा कि कथा सुनने से भगवान के दर्शन की इच्छा पैदा होगी, दर्शन की चाह पैदा होगी। समय निकालकर कथा सुनिए। शुभ को बहाने बनाकर भी सुनना चाहिए। संत ने जीवन के सुख-दुख को ईश्वर पर छोड़ने, मन को ईश्वर भक्ति में लगाने और धर्म पर चलने पर जोर दिया। कथा का श्रवण करने से मनुष्य को आत्मशांति और मोक्ष की प्राप्ति होती है।कलयुग में कथा के श्रवण से ही कल्याण संभव है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें