मुजफ्फरनगर। बुधवार दोपहर भोपा में गंग नहर पुल से होमगार्ड ने गंग नहर में छलांग लगा दी। वह कुछ ही देर में पानी मे समा गया। प्रत्यक्षदर्शी लोगों ने बताया कि वह पुलिस की वर्दी पहने था। मौके से मिले मोबाइल व बाइक आदि से नहर में कूदने वाले व्यक्ति की पहचान मुजफ्फरनगर के रामपुर चौराहा निवासी 55 वर्षीय आनन्द के रूप में हुई। आनन्द होमगार्ड था जो मुजफ्फरनगर में ट्रैफिक ड्यूटी में था। सूचना पर परिजन भी पहुंचे। नहर में गोताखोरों के माध्यम से तलाश जारी है।