मुजफ्फरनगर। भोपा में शनिवार शाम को जमकर बारिश हुई। जिससे लोगों को गर्मी से राहत तो मिली, लेकिन बारिश से कई जगह पर जलभराव की समस्या से लोगों को जूझना पड़ा। बताशे वाली गली में जल भराव होने से ग्रामीणों और बच्चों को पानी से गुजरना पड़ा। तेज गर्मी होने के कारण बच्चे बताशे वाली गली में भरे पानी में कूदते-फांदते और खेलते नजर आए।