यूपी के मुजफ्फरनगर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है जहां एक मां अपनी दो दिन की नवजात बच्ची को किसी और के घर के बाहर छोड़कर फरार हो गई। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर इलाके के लोगों को पता चला जिसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। फिलहाल बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं ये घटना CCTV में कैद हो गई है जिसके आधार पर आरोपी मां की तलाश की जा रही है।